हमारी सेहत का रास्ता पेट से जुड़ा होता है। नाभि हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे शरीर का केंद्र बिंदु माना जााता है। अक्सर झटके से उठने या फिर कोई भारी सामान उठाने के कारण नाभि अपनी जगह छोड़कर थोड़ी खिसक जाती है। नाभि का खिसकना बहुत ही आम समस्या है। जब व्यक्ति बिल्कुल ध्यान नहीं देता तो उसे इस तरह की समस्या हो जाती है।
नाभि खिसकने पर करें ये घरेलू उपाय
नाभि खिसकने पर व्यक्ति को नौकासन, पवनमुक्तासन और हलासन करना चाहिए। ये ऐसे आसन हैं जो इस समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैं।
नाभि खिसकने पर मसाज कराने से भी दर्द से काफी राहत मिल जाती है। लेकिन यह मसाज सामान्य मसाज की तरह नहीं होता है बल्कि इसे किसी विशेषज्ञ से करवाना पड़ता है।
नाभि खिसकने पर इसे वापस अपनी जगह लाने में सरसों का तेल काफी मददगार होता है। नाभि खिसक जाए तो तीन से चार दिन नियमित रुप से खाली पेट सरसों के तेल की कुछ बूंदे नाभि में डालें।
नाभि खिसकने के बाद कुछ लोगों को तेज दस्त होने लगता है। ऐसी स्थिति में एक गिलास पानी में एक चम्मच चायपत्ती मिलाकर उबाल लें और छानकर गुनगुना चाय पीएं।